कुमाऊं विवि के शिक्षकों ने नैना गांव में चलाया स्वच्छता अभियान


नैनीताल। कुमाऊं विश्वविद्यालय के शिक्षकों ने नैना गांव में स्वच्छता अभियान चलाकर सफाई की। इस दौरान उन्होंने गांव में उस स्थान की सफाई की, जहां स्थानीय लोगों की ओर से जागरूकता के अभाव में घरों और मंदिरों की सफाई का कूड़ा एकत्रित किया गया था। शिक्षकों ने मौके पर सफाई कर आसपास के क्षेत्र को स्वच्छ बनाया। और लोगों को जागरूक किया। स्वच्छता अभियान में डॉ. गिरीश चंद्र, डॉ. हरिप्रिया पाठक, डॉ. शशि, डॉ. रुचि मित्तल और डॉ. नंदन बिष्ट ने भागीदारी की। इस दौरान उन्होंने लोगों से धार्मिक आस्था से जुड़ी पूजा सामग्री और अन्य कचरे को सार्वजनिक स्थलों पर न डालने तथा स्वच्छता बनाए रखने की अपील की।