रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ मनाया मदर्स हार्ट का वार्षिकोत्सव

नैनीताल: मदर्स हार्ट स्कूल का वार्षिकोत्सव गुरुवार को रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ मनाया गया। नन्हे मुन्ने बच्चों ने धार्मिक, भक्ति गीत , लोक गीत और फिल्मी गीतों के साथ दर्शकों का भरपूर मनोरंजन किया। समारोह के मुख्य अतिथि भाजपा नेता मोहित आर्या ने दीप प्रज्ज्वलित कर समारोह का शुभारंभ किया थे।
शैले हाल में आयोजित समारोह में विद्यार्थियों ने शिव भक्ति भजन से कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इसके बाद कुमाउनी और गढ़वाली लोक गीत और नृत्य की धूम रही। तत्पश्चात पंजाबी, आसामी, गुजराती और बंगाली लोक गीतों पर बच्चों ने नृत्य किया। इस बीच कविता पाठ भी आयोजित किया गया, जबकि नृत्य नाटिका की प्रस्तुति ने दर्शकों को मंत्र मुग्ध किया। संचाजन अलीमा परवेज ने किया। प्रधानाचार्य नगमा परवेज ने विद्यालय की वार्षिक प्रगति पर प्रकाश डाला। इस अवसर पर मो परवेज, रेहान परवेज , सय्यद इलाही, नीमा, हेमलता, साहिल समेत विद्यार्थी और अभिभावक मौजूद थे।