नहीं रहे राज्य आंदोलनकारी लोहनी

नैनीताल । राज्य आन्दोलनकारी पांडित लक्ष्मी नरायण लोहनी ( लच्छु लोहनी) का आकस्मिक निधन हो गया है। उनका अंतिम संस्कार चित्रशिला रानीबाग में अंत्येष्टि की गई। उनके निधन होने पर आन्दोलनकारी संगठन सहित नैनीताल के ग्रामीण क्षेत्र में लोगों ने गहरा शोक किया है। डीएसबी कालेज छात्र रहे लक्ष्मी नारायण लोहनी छात्रवराजनिति में सक्रीय रहे। कई बार छात्रसंघ का चुनाव भी लड़ा। अपने भाषणों को लेकर हमेशा सुर्खियों में रहे। उत्तराखण्ड अलग राज्य आन्दोलन में सक्रीय भूमिका रही। बेहद मिलनसार और मृदुलभाषी होने के कारण नैनीताल नगर में काफी लोकप्रिय थे । इनके निधन होने पर पूर्व विधायक डा नरायण सिंह जन्तवाल, भारतीय शहीद सैनिक विद्यालय प्रधानाचार्य बी, एस, महेता , पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष मनोज बिष्ट “गुडडु ” प्रकाश आर्य, इन्द्र नेगी, पान सिंह सिजवाली, जिला अध्यक्ष गणेश सिंह बिष्ट पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष मनोज जोशी “मंटू” शाकिर अली डॉ० प्रकाश पांडे, कंचन चंदोला ललित जोशी , हरेन्द्र बिष्ट,दीवान सिंह, सज्जन साह, मनोज साह , चन्द्र प्रकाश साह, भुवन रावत, नगर पालिका सभासद सुरेन्द्र कुमार आदि शोक व्यक्त करते हुए उतराखण्ड सहित अध्यात्म के क्षेत्र में अपूर्ण क्षति बताया।













