स्कूटी के ब्रेक हुए फेल दो घायल

नैनीताल। नगर के मल्लीताल क्षेत्र में स्कूटी के ब्रेक फेल होने से दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को पुलिस व आसपास के लोगों ने बीडी पांडे अस्पताल पहुंचाया। जानकारी के मुताबिक, नगर के सात नंबर क्षेत्र से दो युवक स्कूटी में गैस सिलेंडर लेकर मल्लीताल की ओर आ रहे थे कि तभी सीआरएटी कॉलेज के पास उनकी स्कूटी के ब्रेक फेल हो गए। ब्रेक फेल होने के बाद, उन्होंने अपनी स्कूटी रिक्शा स्टैंड के समीप स्थित रेलिंग से टकरादी। रेलिंग से टकराने के बाद दिनों सड़क पर गिर गए तथा दोनों को पुलिस कांस्टेबल मनोज जोशी व नितिन जाटव व अन्य लोगों ने बीडी पांडे अस्पताल पहुंचाया। जहाँ डॉक्टरों ने दोनों का उपचार किया। दोनों के सिर, गर्दन व पैर में काफी चोट आई है। घायलों में सूरज बिष्ट 23 व गौरव 30 निवासी सात नंबर शामिल थे। बीडी पांडे में दोनों का उपचार करने के बाद, दोनों को हाई सेंटर भेज दिया गया। जिस स्थान पर स्कूटी को रेलिंग से टकराई गनीमत रही कि उस स्थान पर लोग खड़े नहीं थे। अन्यथा, एक बड़ी दुर्घटना हो सकती थी। रेलिंग से टकराने के बाद स्कूटी क्षतिग्रस्त हो गई।

Advertisement
ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  कुमाऊं विश्वविधालय शिक्षक संघ कूटा ने आज कुलपति कुमाऊं विश्वविधालय प्रॉफ सतपाल सिंह बिष्ट से मुलाकात कर उन्हें दीपावली की शुभ कामनाएं दी
Ad Ad Ad