कुविवी के डॉ. दीपक कुमार को “यंग फैकल्टी आउटस्टैंडिंग रिसर्च अवार्ड-2025”

नैनीताल। कुविवि के डीएसबी के गणित विभाग के एसोसिएट प्रोफेसर डॉ. दीपक कुमार को उत्कृष्ट शोध एवं शैक्षणिक योगदान के लिए बुधवार को कुलपति प्रो. डीएस रावत ने विश्वविद्यालय की ओर से “यंग फैकल्टी आउटस्टैंडिंग रिसर्च अवार्ड-2025” से सम्मानित किया गया है।
डॉ. कुमार ने जी. बी. पंत कृषि एवं प्रौद्योगिक विश्वविद्यालय से स्नातकोत्तर व पीएच.डी. की उपाधि प्राप्त की है। उन्हें 15 वर्षों से अधिक का शिक्षण व शोध अनुभव है। अब तक उनके राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय स्तर की एससीआई व स्कोपस सूचीबद्ध पत्रिकाओं में 80 से अधिक शोध-पत्र प्रकाशित हो चुके हैं। इसके अलावा कई पुस्तक अध्याय व सम्मेलन शोध-पत्र भी उनके नाम हैं। डॉ. दीपक ने कई पीएच.डी. शोधार्थियों का सफल मार्गदर्शन किया है और विभिन्न प्रतिष्ठित अंतरराष्ट्रीय शोध पत्रिकाओं में समीक्षक की भूमिका भी निभा रहे हैं। उनके प्रमुख शोध क्षेत्र फज़ी सेट सिद्धांत, विश्वसनीयता सिद्धांत और जटिल प्रणालियों के विश्वसनीयता विश्लेषण में अनुप्रयोग हैं।अपने क्षेत्र में वे कई आमंत्रित व्याख्यान दे चुके हैं तथा राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय सम्मेलनों, संगोष्ठियों व कार्यशालाओं के आयोजन में सक्रिय योगदान रहा है। इस उपलब्धि पर विश्वविद्यालय परिवार, सहकर्मियों और विद्यार्थियों ने हर्ष जताते हुए इसे कुमाऊँ विश्वविद्यालय के लिए गौरव का क्षण बताया।











