आप प्रत्याशी हेम आर्य ने कार्यकर्ताओं समेत किया जनसंपर्क


नैनीताल::: आम आदमी पार्टी प्रत्याशी हेम आर्या ने बुधवार को दर्जनों समर्थकों के साथ जनसंपर्क किया। जनसंपर्क के दौरान उन्होंने कहा कि वो हर सुख दुख में ग्रामीणों के साथ रहे हैं। चाहे बरसात के दौरान हो या फिर कोविड की आपदा, उन्होंने तन मन धन से आपदा प्रभावित लोगों को सहयोग दिया। मगर सत्ता मे रहे भाजपा व कांग्रेस ने कभी भी अपनी जिम्मेदारी नही निभाई। इन दोनो दलों के कारण प्रदेश की हालत दयनीय हो चली है। जिसका खामियाजा इस चुनाव में उन्हें उठाना पड़ेगा। यदि आप की सरकार बनती है तो वो चहुमुखी विकास करेंगे और गरीब मजलूमों का जीवन स्तर ऊपर उठाएंगे। उन्होंने टल्ली सेटी, मल्ला सेटी, बाबियाद, ओखलढूंगा, खपड़िया, डोमास व अमगड़ी समेत कई अन्य क्षेत्रों में जनसंपर्क चलाया। इस दौरान उनके साथ दर्जनों कार्यकर्ता व समर्थक मौजूद रहे।

Advertisement
यह भी पढ़ें 👉  कांग्रेस नेता व पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष अनुपम कबड्वाल ने राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी द्वारा आयोजित नीट यूजी-2026 परीक्षा-पत्र के रद्द होने को दुर्भाग्यपूर्ण ही नहीं बल्कि देश के लाखों युवाओं के भविष्य व समय के साथ खिलवाड़ बताया
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad