उत्तराखंड क्रांति दल अधिकारी कर्मचारी प्रकोष्ठ कुमाऊं मंडल के अध्यक्ष राज्य निर्माण सेनानी दिनेश गुरुरानी द्वारा राज्य में चलाया जा रहा अनूठा पौधारोपण अभियान 649वे दिन भी जारी रहा

नैनीताल । उत्तराखंड क्रांति दल अधिकारी कर्मचारी प्रकोष्ठ कुमाऊं मंडल के अध्यक्ष राज्य निर्माण सेनानी दिनेश गुरुरानी द्वारा राज्य में चलाया जा रहा अनूठा पौधारोपण अभियान आज 649वे दिन भी जारी रहा।
पौधारोपण अभियान के 649वेदिन बिधालयो को पौधारोपण अभियान से जोड़ते हुए ।।मेरा पौधा मेरा परिवार।। कार्यक्रम के तहत पिथौरागढ़ के बिकास खण्ड बिणक्षेत्र अंतर्गत जूनियर हाई स्कूल व प्राथमिक विद्यालय पापला गडार में एक पौधा धरती मां के नाम के तहत परिसर में पौधा रोपण किया। दिनेश गुरु रानी ने कहा कि पौधारोपण के साथ-साथ पौधे भी वितरित किए गए । दिनेश गुरु रानी ने कहा कि जंगलों में कुछ अराजक तत्वों द्वारा आग भी लगाई गई थी जिसे बुझाया गया।
इस अवसर पर क्रिकेट एसोसिएशन के सचिव सुनील शाह गौरव पांडे उपस्थित रहे।
दिनेश गुरुरानी ने कहा कि उनका पौधारोपण अभियान जारी रहेगा।