पर्यटन स्वरोजगार योजनाओं के लिए साक्षात्कार के लिए पर्यटन विभाग ने आवेदकों को आमंत्रित

नैनीताल l पर्यटन विभाग ने जनपद नैनीताल में वीर चंद्र सिंह गढ़वाली पर्यटन स्वरोजगार योजना एवं दीन दयाल गृह आवास (होम-स्टे) योजना के तहत साक्षात्कार मई माह में आयोजित किए है। इच्छुक आवेदकों से आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। जिन्हें ऑनलाइन आवेदन के बाद पर्यटन विभाग में जाम करने होंगे दस्तावेज l
जिसमें आवेदकों को दीन दयाल गृह आवास (होम-स्टे) योजना इसके तहत नगर निगम व नगर पालिका क्षेत्र को छोड़कर 01 से 06 कक्षों तक के नवनिर्माण/सुदृढ़ीकरण के लिए आवेदन किया जा सकता है। वीर चंद्र सिंह गढ़वाली पर्यटन स्वरोजगार योजना , वाहन मद जिसमें जिप्सी, बस, कैरावेन, टेम्पो ट्रैवलर।गैर वाहन मद:* होटल/मोटल, फास्ट फूड सेंटर, रेस्टोरेंट, मोटर गैराज, योग ध्यान केंद्र, फोटोग्राफी उपकरण, सॉविनियर शॉप, हर्बल टूरिज्म संग्रहालय निर्माण, हस्तशिल्प शोरूम, साहसिक पर्यटन उपकरण, बर्ड वॉचिंग उपकरण, एस्ट्रो टूरिज्म उपकरण, नाव, बेकरी शॉप, लॉन्ड्री आदि। जिला पर्यटन विकास अधिकारी अतुल भंडारी ने बताया इच्छुक आवेदक सभी औपचारिकताएं पूर्ण कर http://msy.uk.gov.in पर ऑनलाइन आवेदन करें। इसके बाद सभी अभिलेखों के साथ आवेदन की 02 प्रतियां किसी भी कार्य दिवस में प्रातः 10:00 बजे से सायं 5:00 बजे तक जिला पर्यटन विकास अधिकारी कार्यालय, मॉल रोड नैनीताल में जमा करें।

यह भी पढ़ें 👉  15 जून को स्कूल बंद रहेगे

Advertisement
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad