महिला अधिकारों के लिए मुखर रहने वाली आवाज हुई मौन

नैनीताल। महिला अधिकारों के प्रति सचेत, नैनीताल में महिलाओं के हर आंदोलन में सक्रिय रहने वाली कमल नेगी का आज प्रातः लंबी बीमारी के उपरान्त लगभग 82 वर्ष की उम्र में देहान्त हो गया।
कमल नेगी (कमल दी) के सामाजिक जीवन का प्रारंभ ‘ मैत्री’ महिला संगठन में सक्रिय भूमिका निभाने के साथ प्रारंभ हुआ। शराब के खिलाफ अनेक धरना प्रदर्शनों में उनकी नेतृत्वकारी भूमिका रही। वो हमेशा महिला हिंसा के खिलाफ सजग और सक्रिय रहने वाली उत्तराखंड का जाना माना चेहरा थीं।
‘उत्तराखंड महिला मंच ‘ की महत्वपूर्ण कार्यकर्ता एवं नेतृत्वकारी भूमिका निभाने वाली कमल दी बहुत लम्बे समय से अस्वस्थ थीं। उनकी मृत्यु से महिलाओं के पक्ष में उठने वाली बुलन्द आवाज मौन हो गई।









