श्री मां नयना देवी मंदिर में आयोजित भव्य श्रीमद्भागवत कथा ज्ञान यज्ञ के छठे दिन भी जारी रहा

नैनिताल । श्री मां नयना देवी मंदिर में आयोजित भव्य श्रीमद्भागवत कथा ज्ञान यज्ञ के छठे दिन दोपहर 1 बजे से सुन्दरकांड का आयोजन किया गया उसके पश्चात शनिवार को व्यास जी ने भगवान श्रीकृष्ण के दिव्य अवतारों और उनकी अलौकिक लीलाओं का रसपान कराया। कथा के मुख्य प्रसंगों में कंस वध, उद्धव-गोपी संवाद और रुक्मिणी विवाह की जीवंत झांकी ने पंडाल में मौजूद सभी श्रद्धालुओं को भावविभोर कर दिया।
व्यास पीठ से कथा व्यास जी ने श्रीकृष्ण अवतार की महिमा बताते हुए कहा कि संसार में भगवान का अवतार केवल दुष्टों के संहार के लिए नहीं, बल्कि भक्तों को प्रेम और भक्ति का मार्ग दिखाने के लिए होता है। पूजा में मुख्य यजमान श्री मनोज चौधरी सपत्नीक बैठे आरती के बाद बूंदी का प्रसाद वितरित किया गया आयोजन को सफल बनाने में ट्रस्ट के अध्यक्ष श्री राजीव लोचन साह सचिव श्री प्रदीप कुमार शाह उपाध्यक्ष श्री घनश्याम लाल साह कोषाध्यक्ष श्री किशन सिंह नेगी मून बहादुर शाह प्रधान आचार्य श्री बसन्त बल्लभ पाण्डेय चंद्रशेखर तिवारी भुवन कांडपाल गणेश बहुगुणा नवीन चंद्र तिवारी प्रशासनिक अधिकारी सुरेश मेलकानी बसन्त जोशी राजीव दुबे बृज मोहन जोशी भीम कार्की श्रीमती अमिता साह सुमन साह मंजू रौतेला मीनू बुधलाकोटी मुन्नी भट्ट शालिनी शाह आदि जुटे रहे।

Advertisement
यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड क्रांति दल अधिकारी कर्मचारी प्रकोष्ठ के कुमाऊं मंडल अध्यक्ष व राज्य निर्माण सेनानी दिनेश गुरुरानी द्वारा राज्य में चलाया जा रहा अनूठा पौधारोपण अभियान आज 699वे दिन भी जारी रहा।
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad