सेवानिवृत्त संयुक्त संघर्ष समिति कुमाऊं मंडल विकास निगम का प्रतिनिधि मंडल अध्यक्ष राज्य निर्माण सेनानी दिनेश गुरुरानी के नेतृत्व में निगम के प्रबंध निदेशक विनीत तोमर से मिला।

नैनीताल । बसेवानिवृत्त संयुक्त संघर्ष समिति कुमाऊं मंडल विकास निगम का प्रतिनिधि मंडल अध्यक्ष राज्य निर्माण सेनानी दिनेश गुरुरानी के नेतृत्व में निगम के प्रबंध निदेशक विनीत तोमर से मिला।
दिनेश गुरु रानी ने कहा कि निगम के प्रबंध निदेशक को पौधारोपण अभियान के 665 वे दिन पौधा देकर पौधारोपण के साथ सेवानिवृत्त कर्मचारियों की प्रमुख मांग सेवानिवृत कर्मचारियों को सातवें वेतनमान के एरियर का भुगतान करने, न्यूनतम वेतनमान में कार्यरत सेवानिवृत्ति नियमित कर्मचारियों को छठे वेतनमान के ऐरियर का भुगतान करने, वर्ष 2023 24 के महंगाई भत्ते के एरियर का भुगतान करने, जिन सेवानिवृत्त कर्मचारियों का अग्रिम निकाला जा रहा है उनका अति शीघ्र समायोजन करते हुए देयकों का भुगतान करने, काठगोदाम स्थित शीश महल में फैक्ट्री परिसर में अतिक्रमण को हटाते हुए उक्त स्थल पर पार्किंग की व्यवस्था कर निगम की आय बढ़ाने, सेवानिवृत कर्मचारियों को आवास गृहो में न्यूनतम दर पर आवास उपलब्ध कराने की मांग रखी गई‌। जिसमें प्रबंध निदेशक ने कहा कि शीघ्र ही सभी समस्याओं का समाधान किया जाएगा।
दिनेश गुरु रानी ने कहा कि उत्तराखंड क्रांति दल अधिकारी कर्मचारी प्रकोष्ठ द्वारा निगम में कार्यरत लंबे समय से संविदा कर्मचारीयों का नियमितीकरण करने, समान कार्य का समान वेतन देने की मांग का शीघ्र समाधान किया जाए। उन्होंने कहा कि उनके द्वारा एक नोटिस सचिव पर्यटन को दिया गया है। जिसमें 24 मई तक अगर समाधान नहीं किया जाता है तो उत्तराखंड क्रांति दल निगम के कर्मचारियों के साथ 25 मई से देहरादून और नैनीताल में अनिश्चितकालीन धरना प्रदर्शन प्रारंभ कर दिया जाएगा।
प्रबंध निदेशक ने कहा कि नियमितीकरण संबंधी प्रकरण शासन में गतिमान है इस पर भी कार्रवाई की जाएगी।
प्रतिनिधि मंडल में समिति के महामंत्री बसंत जोशी, भुवन लाल शाह, कुंवर सिंह कार्की उपस्थित रहे ।
वहीं उत्तराखंड क्रांति दल अधिकारी कर्मचारी प्रकोष्ठ के कुमाऊं मंडल महामंत्री नीरज जोशी, जिला अध्यक्ष कंचन चंदोला भी उपस्थित रहे।