भारतीय शहीद सैनिक विद्यालय के सुमित ने बढ़ाया विद्यालय का मान


नैनीताल संवाददाता l नैनीताल के भारतीय शहीद सैनिक के सुमित फर्त्याल ने 12 वीं में 92 फीसदी अंकों के साथ प्रदेश में 25वा स्थान प्राप्त कर विद्यालय का मान बढ़ाया l बिना किसी कोचिंग के की सेल्फ स्टडी l
सुमित नैनीताल के स्टाफ हाउस कंपाउंड के निवासी है l सुमित के पिता चंद्र सिंह फर्त्याल कूक व माता कमला देवी आरडी एजेंट है l सुमित फर्त्याल ने बताया कि उन्होंने किसी भी प्रकार की कोई कोचिंग नहीं ली l उन्होंने घर में खुद से ही चार से पांच घंटे सेल्फ स्टडी की l उन्होंने बताया कि परीक्षा के समय आठ से नौ घंटे सेल्फ स्टडी की l सुमित ने 10 वीं में भी 93.6 फीसदी अंक प्राप्त कर विद्यालय का मान बढ़ाया था l सुमित ने बताया कि वह भविष्य में डिफेन्स या मर्चेंट नेवी में जाना चाहते है l सुमित ने अपनी इस सफलता का श्रेय अपनी कक्षा अध्यापिका मीनाक्षी, शाहनवाज और विद्यालय के अन्य शिक्षकों को दी l सुमित ने कहा कि उन्होंने रटने से ज्यादा एनसीआरटी कॉन्सेप्ट पर फोकस कर पढ़ाई की l सुमित की इस सफलता में शिक्षकों ने विद्यालय में मिष्ठान वितरित कर जश्न मनाया l विद्यालय के प्रभारी प्रधानाचार्य प्रवीण सती ने बताया कि इस बार विद्यालय में 12 वीं में 96.5 और 10 वीं में 92.75 फीसदी छात्र उत्तीर्ण रहे l

Advertisement
यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड क्रांति दल अधिकारी कर्मचारी प्रकोष्ठ के कुमाऊं मंडल अध्यक्ष व डीडीहाट विधानसभा प्रत्याशी राज्य निर्माण सेनानी दिनेश गुरुरानी द्वारा राज्य में चलाया जा रहा अनूठा पौधारोपण अभियान 646वे दिन भी जारी रहा
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad