विगत तीन माह से वेतन नही, अब करेंगे आंदोलन
नैनीताल । आशास्की विद्यालयों मे कार्यरत शिक्षक एवं कर्मचारी विगत तीन माह से वेतन की बाट जोह रहे है तथा उनका परिवार आर्थिक संकट का सामना करने को बाध्य है।
मध्यमिक शिक्षक संघ के जिला – अध्यक्ष शैलेंद्र चौधरी ने कहा कि यथाशीघ्र अगर आर्थिक संकट से जूझ रहे शिक्षको की समस्या का समाधान नही किया गया तो संघ आंदोलन को मजबूर होगा। अशासकीय विद्यालयो के प्रति सरकार का सौतेला
व्यवहार हमेशा ही आर्थिक संकट का कारण बनता है।
संघ इसे किसी भी दशा मे बर्दास्त नही करेगा।












