नवनियुक्त पुलिस महानिरीक्षक (आईजी) श्रीमती निवेदिता कुकरेती ने राज्यपाल से शिष्टाचार भेंट की

नैनीताल । राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि) से मंगलवार को लोक भवन में कुमाऊं परिक्षेत्र की नवनियुक्त पुलिस महानिरीक्षक (आईजी) श्रीमती निवेदिता कुकरेती ने शिष्टाचार भेंट की। इस अवसर पर राज्यपाल ने कुमाऊं मंडल की कानून-व्यवस्था एवं सुरक्षा संबंधी व्यवस्थाओं की जानकारी प्राप्त की। राज्यपाल ने उन्हें उनके नवीन दायित्व के लिए शुभकामनाएं भी दी।