लालकुआं पुलिस की टीम ने एक झपट मार चोर को चोरी के कुंडल के साथ किया गिरफ्तार

नैनीताल l 3 सितंबर को कोतवाली लाल कुआं में वादिनी माला देवी पत्नी विनोद कुमार निवासी स्लीपर फैक्ट्री झोपड़पट्टी लालकुआं नैनीताल* द्वारा एक अज्ञात व्यक्ति द्वारा झपट्टा मारकर *वादिनी के कान के कुंडल चोरी* कर ले जाने दी गई. दी गई तहरीर के आधार पर कोतवाली लालकुआं में धारा 304 (2) BNS बनाम अज्ञात पंजीकृत* कर विवेचना अपर उपनिरीक्षक दया किशन सती के सुपर्द करते हुए अभियोग के सफल अनावरण हेतु प्रहलाद नारायण मीणा वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक द्वारा समाज को अपराध एवं भाई मुक्त बनाने के लिए अभियोग के सफल निस्तारण हेतु आदेशित किया गया था। आदेश के क्रम में *श्री प्रकाश चंद्र पुलिस अधीक्षक हल्द्वानी नैनीताल द्वारा दिए गए निर्देशों के क्रम में। *श्रीमती दीपशिखा अग्रवाल क्षेत्राधिकार लालकुआं* के पर्यवेक्षण तथा दिनेश सिंह फर्त्याल के नेतृत्व में थाना स्तर पर उप निरीक्षक सोमेंद्र सिंह प्रभारी चौकी बिंदुखत्ता तथा अपर उपनिरीक्षक दया किशन सती के निर्देशन में पुलिस टीम का गठन करते हुए अभियोग के सफल निस्तारण हेतु निर्देशित किया गया था। गठित पुलिस टीम अधिकारी कर्मचारी गण द्वारा थाना क्षेत्र के 40 से 50 सीसीटीवी कैमरा अवलोकन करते हुए संदिग्ध व्यक्तियों से पूछताछ की कार्रवाई करते हुए मुखबिर मामूर किए गए । दिनांक 6.9.2025 को मुखबिर द्वारा दी गई सूचना के आधार पर अभियुक्त *रोहित गुप्ता उर्फ ननिया पुत्र प्रेमपाल गुप्ता निवासी लालकुआं नैनीताल* को झपटमारी कर चोरी किए गए *एक जोड़ी पीली धातु कान के कुंडल* के साथ स्लीपर फैक्ट्री के पास मैदान से गिरफ्तार किया गया है। अभियुक्त को न्यायालय पेश कर जेल भेजा जा रहा है।

गिरफ्तारी टीम –
1-उप निरीक्षक सोमेंद्र सिंह 2-अ0उ0नि0 दया किशन सती
3-कानि0 आनंदपुरी
4-कांस्टेबल तरुण मेहता

Advertisement
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad