कुमाऊं विश्वविद्यालय शिक्षक संघ कूटा अध्यक्ष प्रॉफ ललित तिवारी ने प्रभारी जिला नैनीताल मंत्री कैबिनेट मंत्री खजान दास से मुलाकात कर उनको ज्ञापन दिया

नैनीताल । कुमाऊं विश्वविद्यालय शिक्षक संघ कूटा अध्यक्ष प्रॉफ ललित तिवारी ने आज प्रभारी जिला नैनीताल मंत्री कैबिनेट मंत्री श्री खजान दास से मुलाकात कर उनको ज्ञापन दिया ।डॉ तिवा inरी ने कहा कि संविदा को नियमित करण की कट ऑफ डेट 2026 की जाय। डॉ तिवारी ने मंत्री जी से संविदा प्राध्यापकों का वेतन यू जी सी नियमानुसार करने की मांग की । डॉ तिवारी ने पॉलिटेक्निक चुंगी रोड पर गत वर्ष के भूस्खलन का ट्रीटमेंट कर कार्य कर उक्त सड़क को ठेठक करवाने की माँग भी रखी। सड़क पर नितिन कार्की के अनुरोध पर मंत्री जी ने संबंधित विभाग को आवश्यक निर्देश निर्गत किए । इस अवसर पर मंत्री जी को शॉल उड़ाकर ,पुष्प गुच्छ भेंटकर तथा पौधों के फ्लायर भेट कर उनको सम्मानित किया गया ।












