उत्तराखंड क्रांति दल अधिकारी कर्मचारी प्रकोष्ठ के कुमाऊं मंडल अध्यक्ष राज्य निर्माण सेनानी दिनेश गुरुरानी द्वारा राज्य में चलाया जा रहा अनूठा पौधारोपण अभियान आज 694वे दिन भी जारी रहा।

नैनीताल । उत्तराखंड क्रांति दल अधिकारी कर्मचारी प्रकोष्ठ के कुमाऊं मंडल अध्यक्ष राज्य निर्माण सेनानी दिनेश गुरुरानी द्वारा राज्य में चलाया जा रहा अनूठा पौधारोपण अभियान आज 694वे दिन भी जारी रहा।
पौधारोपण अभियान के 694वे दिन डीडीहाट बंदर लीमा खिरचना दुर्गा मंदिर परिसर में एक पौधा धरती मां के नाम के तहत मंदिर के प्रमुख पुजारी चंचल सिंह खोलिया के नेतृत्व में मंदिर परिसर में पौधारोपण किया गया।
पौधारोपण कार्यक्रम में सामाजिक कार्यकर्ता दीप चंद्र जोशी, उत्तराखंड क्रांति दल युवा प्रकोष्ठ के के उपाध्यक्ष मोहित भट्ट, उमेश, त्रिभुवन, देवेंद्र उपस्थित रहे।
दिनेश गुरुरानी ने कहा कि उनका पौधारोपण अभियान जारी रहेगा।