कुमाउं कप फुटबॉल प्रतियोगिता: शीला माउंट ने सेमीफाइनल में किया प्रवेश

नैनीताल। नगर के ऐतिहासिक फैलट्स मैदान में नगर पालिका मनोरंजन क्लब द्वारा आयोजित प्रथम कुमाउं कप फुटबॉल प्रतियोगिता का मंगलवार को तीसरा क्वाटर फाइनल मुकाबला शीला माउंट फुटबॉल क्लब व यूके बॉयज फुटबॉल क्लब के मध्य खेला गया।जिसमे शीला माउंट ने 7-0 से जीत दर्ज कर सेमीफाइनल में प्रवेश किया।
8 नवंबर को प्रतियोगिता का फाइनल खेला जाएगा।
कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि सभासद जितेंद पांडे जीनु ने खिलाड़ियों का परिचय प्राप्त कर शुभकामनाएं दी।भगवत मेर,सौरभ रावत ने रेफरी की भूमिका निभाई इस दौरान सभासद गजाला कमाल,भगवत रावत,काजल आर्य,रमेश प्रसाद,मोहन चिलवाल,अनिल कटियार,गोपाल आदि मौजूद रहे।सचिव विलाल अली ने बताया कि विजेता टीम को 50 हजार रुपये नगद व ट्रॉफी तथा उपविजेता टीम को 25 हजार रुपये नगद व ट्रॉफी देकर सम्मानित किया जाएगा।

Advertisement
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad