कुमाउं कप फुटबॉल प्रतियोगिता: शीला माउंट ने हल्द्वानी को हराकर फाइनल में किया प्रवेश

नैनीताल। नगर के ऐतिहासिक फैलट्स मैदान में नगर पालिका मनोरंजन क्लब द्वारा आयोजित प्रथम कुमाउं कप फुटबॉल प्रतियोगिता का गुरुवार को पहला सेमीफाइनल मुकाबला शीला माउंट क्रिकेट क्लब हल्द्वानी स्प्रोर्ट्स क्लब के मध्य खेला गया जिसमें शीला माउंटेन ने 4-2 से मैच जीत कर फाइनल में अपनी जगह सुनिश्चित कर ली। कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि जिला पंचायत अध्यक्ष दीपा दरमवाल ने खिलाड़ियों का परिचय प्राप्त कर दोनों टीमों को शुभकामनाएं दी। भागवत मेर ने रेफरी की भूमिका निभाई इस दौरान सभासद गजाला कमाल,भगवत रावत,मोहन चिलवाल,अनिल कटियार,गोपाल आदि मौजूद रहे।सचिव विलाल अली ने बताया कि विजेता टीम को 50 हजार रुपये नगद व ट्रॉफी तथा उपविजेता टीम को 25 हजार रुपये नगद व ट्रॉफी देकर सम्मानित किया जाएगा।
Advertisement
Advertisement






