संयुक्त कर्मचारी महासंघ कुमाऊं गढ़वाल मंडल विकास निगम के प्रांतीय आवाहन पर नियमितीकरण नियमावली कट ऑफ डेट 2024 को शीघ्र जारी करने को लेकर किया जा रहा राज्य में अनूठा पौधारोपण आंदोलन 287वे दिन भी जारी रहा ।

पिथौरागढ़ l संयुक्त कर्मचारी महासंघ कुमाऊं गढ़वाल मंडल विकास निगम के प्रांतीय आवाहन पर नियमितीकरण नियमावली कट ऑफ डेट 2024 को शीघ्र जारी करने को लेकर किया जा रहा राज्य में अनूठा पौधारोपण आंदोलन 287वे दिन भी जारी रहा ।महासंघ के प्रदेश अध्यक्ष दिनेश गुरुरानी के नेतृत्व में स्लोगन।।।। देव भूमि में पर्यटक बनकर आईए ।।।।पौधारोपण कर पर्यावरण मित्र बनकर जाइए।।।।। के तहत आज पर्यटक आवास गृह पिथौरागढ़ में ठहरे मुंबई, मेरठ, गुड़गांव के पर्यटकों ने पर्यटक आवास गृह परिसर में विभिन्न प्रजाति के पौधों का रोपण किया। पर्यटकों ने कहा कि वर्तमान में जिस प्रकार से गर्मी बढ़ रही है उसको देखते हुए इस प्रकार का कार्यक्रम महत्वपूर्ण कार्यक्रम है। और सबसे बड़ी बात है इसमें पर्यटक आवास गृह पिथौरागढ़ में आने वाले यात्रियों को भी पौधारोपण कार्यक्रम से जोड़ा जा रहा है। इसका एक अच्छा संदेश पर्यटक अपनी प्रदेशों को लेकर जा रहे हैं। उन्होंने कहा किया आवास गृह में हुए पर्यावरण संरक्षण के तहत किए गए कार्यों को देखते हुए यह एक ।।।। पर्यावरण हब।।।। है जिसमें हरियाली ही हरियाली है। जिसको देखते ही सारी थकान मिट जाती है सबसे बड़ी बात तो यह है कि कर्मचारी अपनी मांगों को मनाने के लिए इस प्रकार के कार्यक्रम कर रहे हैं सरकार को भी चाहिए कि वह उनकी मांगों का समाधान करें।

Advertisement