संयुक्त कर्मचारी महासंघ कुमाऊं गढ़वाल मंडल विकास निगम के प्रांतीय आवाहन पर नियमितीकरण नियमावली कट ऑफ डेट 2024 को शीघ्र जारी करने को लेकर किया जा रहा अनूठा पौधा रोपण आंदोलन 286 वे दिन भी जारी रहा।

नैनीताल l संयुक्त कर्मचारी महासंघ कुमाऊं गढ़वाल मंडल विकास निगम के प्रांतीय आवाहन पर नियमितीकरण नियमावली कट ऑफ डेट 2024 को शीघ्र जारी करने को लेकर किया जा रहा अनूठा पौधा रोपण आंदोलन 286 वे दिन भी जारी रहा।
महासंघ के प्रदेश अध्यक्ष दिनेश गुरु रानी के नेतृत्व में जहां पर्यटकों को स्लोगन ।।। देवभूमि में पर्यटक बनकर आईए ।।‌पौधारोपण कर पर्यावरण मित्र बनकर जाइए ।।।। के तहत पर्यटकों से पौधारोपण कराया जा रहा है। वहीं आज पर्यटक आवास गृह पिथौरागढ़ में हुए एक विवाह समारोह में पिथौरागढ़ के नैनीपातल निवासी स्वर्गीय मानीचंद के पुत्र ललित चंद व पिथौरागढ़ निवासी स्वर्गीय कृष्ण सिंह शाही की पुत्री रेनू ने परिणय सूत्र में बधने के बाद पौधारोपण आंदोलन से जुड़ते हुए।।। एक पौधा धरती मां के नाम के तहत।।।। परिणय पौध।।।।पर्यटक आवास गृह पिथौरागढ़ परिसर में लगाया। विवाह समारोह में शामिल बर पक्ष व कन्या पक्ष के लोगों ने इस मुहिम का स्वागत करते हुए कहा कि यह एक सराहनीय पहल है। ललित व रेनू ने कहा कि वह अब अपनी हर सालगिरह पर पौधारोपण करेंगे।कार्यक्रम में बर पक्ष ,कन्या पक्ष के साथ-साथ पर्यटक भी उपस्थित रहे।

Advertisement
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad