संयुक्त कर्मचारी महासंघ कुमाऊं गढ़वाल मंडल विकास निगम के प्रांतीय आवाहन पर नियमितीकरण नियमावली कट ऑफ डेट 2024 को शीघ्र जारी करने को लेकर किया जा रहा राज्य में अनूठा पौधा रोपण आंदोलन 285वे दिन भी जारी रहा।

नैनीताल l संयुक्त कर्मचारी महासंघ कुमाऊं गढ़वाल मंडल विकास निगम के प्रांतीय आवाहन पर नियमितीकरण नियमावली कट ऑफ डेट 2024 को शीघ्र जारी करने को लेकर किया जा रहा राज्य में अनूठा पौधा रोपण आंदोलन 285वे दिन भी जारी रहा।
महासंघ के प्रदेश अध्यक्ष दिनेश गुरु रानी के नेतृत्व में स्लोगन।।।। देव भूमि में पर्यटक बनकर आईए ।।।पौधारोपण कर पर्यावरण मित्र बनकर जाइए।।। के तहत मुंबई व मेरठ से आए पर्यटकों टी एस चंद्रा, करण सिंह सूरज कुमार और मनीषा व्यास ने पौधारोपण आंदोलन से जुड़ते हुए पर्यटक आवास गृह परिसर में विभिन्न प्रजाति के पौधों का रोपण किया । पर्यटकों ने कहा कि प्रकृति संरक्षण के इस महान कार्य में उनको भी पौधा लगाकर जुड़ने का अवसर मिला। उन्होंने कहा कि अपनी मांगों को मनाने का यह बहुत सुंदर तरीका है। इससे प्रकृति का संरक्षण हो रहा है और पर्यटक भी पौधारोपण आंदोलन से जुड़कर एक अच्छा संदेश अपने प्रदेश को ले जा रहे हैं। गुरु रानी ने कहा कि पर्यटकों को पौधारोपण आंदोलन से जोड़ने से राज्य का नाम पर्यटकों के माध्यम से देश के कोने-कोने तक जा रहा है। इसका प्रचार भी हो रहा है कि पर्यटक आवास गृह पिथौरागढ़ में जाइए और वहां पर पौधारोपण से जुड़ते हुए पौधा लगाइए। पर्यटकों द्वारा इसे काफी प्रचारित किया जा रहा है। सभी पर्यटक यहां पर किए गए पर्यावरण संरक्षण के कार्यों से काफी प्रभावित हैं ।इससे कर्मचारियों में भी दोगुनी उत्साह के साथ कार्य करने का जज्बा पैदा हो रहा है।