इंडेन गैस एजेंसी के कर्मचारियों ने पुलिस चौकी के बाहर खड़े किए वाहन


नैनीताल l नैनीताल में इंडेन गैस एजेंसी के कर्मचारियों ने शनिवार को मल्लीताल थाने के बाहर खड़े किए गैस के वाहन l गैस एजेंसी कर्मचारियों से अभद्रता करने वालों से माफी मांगने को मांग की l
शनिवार को शहर में गैस एजेंसी के सभी कर्मचारियों ने गैस के वाहन थाने के बाहर खड़े कर दिए l कर्मचारियों ने बताया कि गैस वितरण के दौरान लोगों की ओर से कर्मचारियों के साथ अभद्रता तथा सिलेंडर छीनने के प्रयास किए जा रहे है l साथ ही लोगों की ओर से गैस के वाहन में चढ़कर गैस वितरण के कार्यों को रोका जा रहा है l गैस एजेंसी के ठेकदार जगदीश कन्याल ने बताया कि नगर के स्टाफ हाउस कंपाउंड क्षेत्र, धर्मशाला तल्लीताल और डीएसए मैदान में गैस वितरण के दौरान कर्मचारियों के साथ अभद्रता की जा रही है l उसी को देखते हुए शनिवार को गैस वितरण करने से पहले सभी गैस वाहनों को कोतवाली के आगे खड़ा किया गया और कोतवाली में एक पत्र दिया गया l जिसके बाद बीते दिन गैस कर्मचारी के साथ अभद्रता करने वाली महिला को कोतवाली बुलाया गया l महिला के कर्मचारी से माफी मांगने के बाद प्रदर्शन समाप्त हुआ l उन्होंने बताया जिसके बाद सभी कर्मचारियों की ओर से रोटेशन के अनुसार गैस वितरित की गई l जगदीश कन्याल ने कहा यदि भविष्य में ऐसी घटना की पुनरावृत्ति हुई तो कर्मचारियों की ओर से गैस वितरण बंद कर दिया जाएगा l इस दौरान सूरज सिंह, किशन, मान सिंह, प्रेम, लक्ष्मण, राजू, भरत, सुंदर, गणेश, अनिल, विजय आदि मौजूद रहे l