उदयपुर में राष्ट्र मन्दिर का उद्घाटन, यह मंदिर नई पीढ़ी को स्वतंत्रता सेनानियों की याद दिलायेगा- महाशय राजीव गुलाटी, युवा पीढ़ी पर है राष्ट्र का भविष्य-राष्ट्रीय अध्यक्ष अनिल आर्य

यह मंदिर नई पीढ़ी को स्वतंत्रता सेनानियों की याद दिलायेगा- महाशय राजीव गुलाटी
युवा पीढ़ी पर है राष्ट्र का भविष्य-राष्ट्रीय अध्यक्ष अनिल आर्य
नैनीताल l सत्यार्थ प्रकाश न्यास के तत्वावधान में दो दिवसीय आर्य सम्मेलन का भव्य आयोजन नवलखा महल उदयपुर में किया गया।उल्लेखनीय है कि यहां पर रह कर “सत्यार्थ प्रकाश” ग्रन्थ की रचना महर्षि दयानन्द सरस्वती ने की थी।
एम डी एच के अध्यक्ष महाशय राजीव गुलाटी ने स्वतंत्रता सेनानियों के राष्ट्र मन्दिर का उद्घाटन किया उन्होंने कहा कि यह तीर्थ स्थल दीर्घकाल तक देश के स्वतंत्रता सेनानियों की याद दिलाता रहेगा। केन्द्रीय आर्य युवक परिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष अनिल आर्य ने कहा कि कोई भी परिवार,समाज,राष्ट्र युवाओ के कारण चलता है आज आर्य समाज के साथ युवाओ को जोड़ने की आवश्यकता है तभी महर्षि दयानन्द सरस्वती के सपनों का भारत बनेगा कार्यक्रम का कुशल संचालन अशोक आर्य ने किया। प्रमुख रूप से सांसद, विधायक ताराचंद जैन, पूर्व विधायक धर्म नारायण जोशी, स्वामी देवव्रत जी
स्वामी प्रणवा नंद, ठाकुर विक्रम सिंह, प्रो. सारस्वत मोहन मनीषी, डॉ. अमृत लाल तापड़िया पूर्व लोकायुक्त सज्जन सिंह कोठारी सत्य प्रिय शास्त्री जीव वर्धन शास्त्री, विमलेश बंसल विनोद बंसल, आचार्य आर्य नरेश
आदि ने भी अपने विचार व्यक्त किए।कार्यक्रम की अध्यक्षता पूर्व सांसद स्वामी सुमेधा नंद सरस्वती ने की
देश के विभिन्न क्षेत्रों से आर्य प्रतिनिधि सम्मिलित हुए
प्रमुख रूप से प्रवीण आर्य गाजियाबाद, मंगल सिंह आर्य अनुपम आर्य हापुड़ अशोक आर्य पिलखुवा,रामकुमार सिंह,दुर्गेश आर्य,धर्मपाल आर्य, दशरथ भारद्वाज, त्रिलोक आर्य, पिंकी आर्या, सुधीर बंसल, अतुल सहगल प्रवीण झा, सुदेश भगत आदि उपस्थित थे I







