सेंट पॉल स्कूल, हल्द्वानी में बुधवार को पौधारोपण कार्यक्रम का आयोजन हुआ

नैनीताल । सेंट पॉल स्कूल, हल्द्वानी में बुधवार को पौधारोपण कार्यक्रम का आयोजन हुआ।सेल्फ रिलायंस इनिशिएटिव्स संस्था की अध्यक्षा तनुजा जोशी की अध्यक्षता में, स्कूल प्रबंधिका ज़रीना मैम, स्कूल प्रबंधक जीवन पॉल व वरिष्ठ समाज सेविका उषा मुकेश की अगुवाई में स्कूल परिसर में पौधे लगाए गए।
इस दौरान छात्रों को ऑनलाइन माध्यम से पर्यावरण संरक्षण का संदेश भी दिया गया।स्कूल परिवार ने मिलकर हरियाली बढ़ाने और पर्यावरण बचाने का संकल्प लिया।