गैस के दाम बढ़ने से महंगा हुआ फास्ट फूड


नैनीताल संवाददाता l मई में कमर्शियल गैस सिलेंडर की कीमतों में रिकॉर्ड तोड़ बढ़ोतरी के बाद फास्ट फूड, होटल और रेस्तरां का खाना काफी महंगा हो गया है। शहर में फास्ट फूड की कीमत में 20 फीसदी का इजाफा हुआ l
नैनीताल 19 किलो वाले कमर्शियल सिलेंडर की कीमत में लगभग 993 का इजाफा हुआ है, जिसके बाद इसकी कीमत 3,000 के पार चली गई है। फास्ट फूड और रेस्टोरेंट पर असर रेस्टोरेंट मेन्यू 15 से 20 प्रतिशत तक की बढ़ोतरी कर दी है l स्ट्रीट फूड और छोटे दुकानदार परेशान मोमोज, चाउमीन, बर्गर, समोसा और चाय जैसे फास्ट फूड आइटम्स की लागत बढ़ गई है। छोटे दुकानदार मजबूरन रेट बढ़ा रहे हैं या मेन्यू छोटा कर रहे हैं। बिक्रम राठौर सिलेंडर के दाम बढ़ने से मजबूरन खाने के दाम बढ़ने पड़ रहे हैं l उन्होंने बताया मोमो 80 रुपए प्रति प्लेट से 100 रुपए प्रति प्लेट, फ्राइड राइस 150 रुपए से 160 रुपए, नूडल 80 रुपए से 100 रुपए प्रति प्लेट कर दिए है l रेस्टोरेंट संचालक दीवान सिंह बिष्ट ने बताया सभी फास्ट फूड में 20 फीसदी इजाफा किया गया है l उन्होंने बताया चाऊमीन 60 रुपए से 80 रुपए, थूप्पा 80 रुपए से 100 रुपए प्रति प्लेट कर दिया है l इसके साथ ही चाय 15 से 20 रुपए कर दी है l