श्री नैना देवी मंदिर में आयोजित होने वाली देवी भागवत कथा चौथे दिन भी जारी रही

नैनीताल । श्री नैना देवी मंदिर में आयोजित होने वाली देवी भागवत कथा के चतुर्थ दिवस की कथा में व्यास श्री चंद्रशेखर अधिकारी जी द्वारा मुख्य रूप से राजा सुदर्शन, उनकी अनन्य देवी भक्ति, और भगवती जगदम्बा की असीम कृपा का प्रसंग सुनाया ।यह कथा श्रीमद्देवीभागवत महापुराण के तृतीय स्कंध में वर्णित है, जो यह सिखाती है कि यदि मनुष्य का विश्वास अडिग हो, तो विषम से विषम परिस्थितियों में भी भगवती उसकी रक्षा करती हैं।
इसके अलावा व्यास जी ने बताया कि वर्तमान समय के संस्कारों और प्राचीन समय के संस्कारों, कर्मकांड पर भी श्रद्धालुओं को विस्तार से बताया आज मुख्य यजमान श्री मनोज चौधरी, दिनेश चौधरी सपत्नीक बैठे। आयोजन को सफल बनाने में ट्रस्ट के अध्यक्ष श्री राजीव लोचन साह सचिव श्री प्रदीप कुमार शाह उपाध्यक्ष श्री घनश्याम लाल साह कोषाध्यक्ष श्री किशन सिंह नेगी श्री मून बहादुर शाह प्रधान आचार्य श्री बसन्त बल्लभ पाण्डेय चंद्रशेखर तिवारी भुवन कांडपाल गणेश बहुगुणा नवीन चंद्र तिवारी प्रशासनिक अधिकारी सुरेश मेलकानी बसंत जोशी राजीव दुबे बृज मोहन जोशी श्रीमती अमिता साह शालिनी शाह सुमन साह मंजू रौतेला मुन्नी भट्ट सहित कर्मचारी आचार्य जुटे रहे

Advertisement
यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड क्रांति दल अधिकारी कर्मचारी प्रकोष्ठ के कुमाऊं मंडल अध्यक्ष राज्य निर्माण सेनानी दिनेश गुरुरानी द्वारा राज्य में चलाया जा रहा अनूठा पौधारोपण अभियान 700वे दिन भी जारी रहा।
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad