ग्रीष्मकालीन पर्यटन सीजन से पहले कमर्शियल गैस वितरण केंद्र बदलने की मांग

नैनीताल। आगामी ग्रीष्मकालीन पर्यटन सीजन को देखते हुए माँ नयना देवी नैनीताल व्यापार मंडल ने कमर्शियल गैस की सुगम आपूर्ति और वितरण केंद्र बदलने की मांग की है।व्यापार मंडल ने उपजिलाधिकारी के माध्यम से प्रशासन व जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा।
सोमवार को व्यापार मंडल ज्ञापन के माध्यम से ने वितरण केंद्र स्थानांतरण की मांग की l जो कि वर्तमान में नारायण नगर और धामपुर बैंड से गैस वितरण हो रहा है। सीजन में भारी ट्रैफिक और भीड़ के कारण सिलेंडर लाने-ले जाने में समय व अतिरिक्त खर्च लगता है। व्यापार मंडल ने वितरण केंद्र बीडी पांडे अस्पताल के पास या फ्लैट्स ग्राउंड में शिफ्ट करने की मांग की है। इससे परिवहन खर्च बचेगा और बढ़ी कीमतों के बाद व्यापारियों पर अतिरिक्त भार नहीं पड़ेगा। केंद्र व राज्य सरकार की गाइडलाइंस के अनुसार होटल-रेस्टोरेंट सेक्टर को जरूरत का 70फीसदी गैस आपूर्ति का प्रावधान है। व्यापार मंडल ने उसी पैरामीटर के तहत गैस वितरण की मांग की ताकि सीजन में ईंधन की कमी से व्यवसाय प्रभावित न हो। रेस्टोरेंट की ओर से पूर्व खपत की जानकारी एजेंसी को दी जा चुकी है। संस्थापक अध्यक्ष पुनीत टंडन ने बताया कि गैस की बढ़ती कीमतों के बीच दूर के वितरण केंद्र से प्रति सिलेंडर भार असहनीय हो जाता है। नजदीकी केंद्र से परिवहन खर्च बचेगा और पर्यटकों को उचित दरों पर सेवा दी जा सकेगी। उपजिलाधिकारी ने ग्रीष्मकालीन सीजन की सफलता और स्थानीय व्यापारियों के हित को देखते हुए समस्या का शीघ्र समाधान का आश्वासन दिया है। इस दौरान उपाध्यक्ष विकास जायसवाल, कार्यकारिणी सदस्य व रेस्टोरेंट व्यवसायी विश्वदीप टंडन, रेस्टोरेंट व्यवसायी गिरीश कांडपाल तथा अध्यक्ष पुनीत टंडन आदि मौजूद रहे।









