आयुक्त कुमाऊं दीपक रावत ने नैनीताल में निर्माण कार्यों का किया निरीक्षण
नैनीताल। आयुक्त कुमाऊं दीपक रावत ने बुधवार को नैनीताल में लोक निर्माण विभाग की कराए जा रहे विभिन्न निर्माण कार्यों का स्थलीय निरीक्षण किया l निरीक्षण में पब्लिक प्लेस में गंदगी पाई जाने पर नगरपालिका को दी चेतावनी l
कुमाऊं आयुक्त ने तल्लीताल पुराने रोडवेज स्टेशन से निरीक्षण किया जिसमें उन्होंने रोडवेज इंचार्ज से बसों की संख्या और बसों के निर्धारित समय की जानकारी ली l वहीं निरीक्षण के दौरान रोडवेज स्टेशन के समीप गांधी पाई गई l कुमाऊं आयुक्त दीपक रावत ने बताया कि नगर पालिका को चेतावनी दी गई है कि की सफाई व्यवस्था में सुधार करे l यदि नगर पालिका सुधार नहीं करती है तो अधिकारी के वेतन से फाइन कटा जाएगा l इसके साथ ही लोअर मालरोड में सूचना विभाग से समीप कुछ कट्टे रखे गए हैं, कट्टे रखने वाले पर 10 हजार की चलनी कार्यवाही के निर्देश दिए है l साथ ही मालरोड में अवैध रूप से पार्क की गई दो स्कूटी को सीज करने को निर्देशित किया गया है l उन्होंने बताया कि लोअर मॉल रोड में मरम्मत के कार्य के प्रथम चरण में सेल्फ ड्रिल एंकर को डाल दिया गया है l वर्तमान में माइक्रो पाईलिंग का कार्य चल रहा है, जिसमें 51 माइक्रो पाईल लगनी है जिसमें से 11 माइक्रो पाईल लग गई है l औसतन एक दिन में अगर कोई पुराना पत्थर लग रहा है तो एक अगर मिट्टी सॉफ्ट है तो दो माइक्रो पाईलिंग भी की जा रही है l इसके अनुसार लोनिवि का कहना है जून तक कार्य पूरा कर लिया जाएगा l बीच में मॉनिटरिंग की जाएगी कि कार्य किसी प्रकार से रुके ना l इस दौरान अधिशासी अभियंता लोनिवि रत्नेश सक्सेना, प्राधिकरण सचिव विजय नाथ शुक्ल, एसडीएम, नवाजिश खालिक, अधिशासी अभियंता जल संस्थान रमेश गबर्याल, जिला पर्यटन विकास अधिकारी अतुल भंडारी, अधिशासी अधिकारी नगर पालिका रोहिताश शर्मा आदि मौजूद रहे l











