लेक सिटी वेलफेयर क्लब की माता की चौकी में मचाई धूमलेक

नैनीताल। लेक सिटी वेलफेयर क्लब की ओर से शैले हॉल में माता की चौकी का भव्य आयोजन किया गया रुद्रपुर के भजन गायक राजीव तूफानी एवं शुभम सक्सेना की टीम ने आकर्षक भजनों पहाड़ी हिंदी पंजाबी गाकर माता का गुणगान किया। कार्यक्रम का शुभारंभ यजमान रमा लोहनी दंपति द्वारा वैदिक मंत्र के साथ पूजा कर शुरू किया गया। राजीव तूफानी द्वारा सारे तीरथ धाम आपके चरणों में मन में बसी तेरी मूरत में उतारू तेरी आरती एवं सारी दुनिया में गूंजे शेरावाली की जय जयकार आदि भजनों ने मनमोह कार्यक्रम के बात प्रसाद वितरण किया गया। इस अवसर पर , क्लब के अध्यक्ष कविता त्रिपाठी, सचिव प्रगति जैन, कार्यक्रम संयोजक उर्मिला चौहान, सहसंयोजक रानी शाह , सीमा सेठ, रमा लोहनी, अनुराधा भट्ट, विमलेश गोस्वामी ,दीपिका बिनवाल ,नीलम गुप्ता ,अमिता शेरवानी, आभा शाह ,विनीता पांडे, भावना शाह, प्रेमा अधिकारी, कंचन जोशी, रेखा पंत, भावना शाह, जूही अग्रवाल, जया वर्मा, दिव्या शाह ,सोनू शाह, संगीता गुप्ता, सीमा नौटियाल, दीपा पांडे , गीता शाह, ज्योति दोदियाल, मधुमिता सविता, कुलारा दया, कुंवर तुसी शाह, डॉक्टर पल्लवी, आदि सदस्य उपस्थित थे कार्यक्रम संयोजक उर्मिला चौहान ने सभी का आभार व्यक्त किया।











