आदर्श आचार संहिता के उल्लंघन पर यूपी के पर्यटको पर हुई चालानी कार्यवाही

नैनीताल::: नगर में आदर्श आचार संहिता का उल्लंघन के मामले कम होने का नाम नही ले रहे है। बीते कुछ दिनों से लगातार लोग नियमो का उल्लंघन करते नज़र आ रहे है। हालांकि पुलिस की सख्ती से काफी हद तक पालन कराया जा रहा है पर उसके बावजूद भी लोग हूटर , राजनीतिक पार्टीयो के सिम्बल समेत अपने वाहनों के साथ नगर में धड़ल्ले से घूमते नज़र आ रहे है। वही बुद्धवार को कार में हूटर बजाते हुए आचार संहिता का उल्लंघन करने पर पुलिस ने पूरनपुर यूपी निवासी पर्यटको पर कार्रवाई की।

यह भी पढ़ें 👉  जल जनित बीमारी की आपदा की समीक्षा भीमताल के स्कूलों को अल्टीमेटम, आखिरी केस के बाद भी 100 दिन रहेगा कड़ा पहरा ब्लॉक प्रमुख डॉo बिष्ट

जानकारी के मुताबिक तल्लीताल क्षेत्र में पूरनपुर यूपी निवासी युवक अपनी वैगनआर कार संख्या यूपी 26 एजे 3150 तल्लीताल से तेज हूटर बजाते हुए टोल टैक्स पहुंचा हूटर का रौब दिखाते हुए टोल टैक्स कर्मी से उलझने लगा मौके पर मौजूद लोगों ने इसकी सूचना तत्काल चीता कॉन्स्टेबल शिवराज राणा को दी। पुलिस ने युवक की गाड़ी से तत्काल हूटर निकाल कर कब्जे में ले लिया और युवक के खिलाफ एमवी एक्ट के तहत कार्रवाई कर छोड़ दिया।

यह भी पढ़ें 👉  59वीं इंटर स्कूल बास्केटबॉल टूर्नामेंट 2026 में रोमांचक मुकाबले

तल्लीताल एसओ रोहिताश सिंह सागर ने बताया की पूरनपुर यूपी निवासी मुकेश अपने दोस्तों के साथ नैनीताल घूमने आया हुआ था आचार संहिता का उल्लंघन करने पर चालानी कार्रवाई की गई जिसके बाद युवक द्वारा पुलिस से माफी मांगने पर उसे छोड़ दिया। पुलिस के द्वारा वाहन में लगे हूटर को जप्त कर लिया गया

Advertisement
ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad