पहाड़ी से गिरा बोल्डर, कार हुई चकनाचूर, क्षेत्र के लोग सहमे, बार बार अनुरोध के बाद भी प्रशासन ने नहीं हटाया बोल्डर

नैनीताल । अभी तो बरसात शुरू भी नहीं है और पहाड़ों का दरकना शुरू हो गया। सोमवार को नैनीताल की तलहटी गुफा महादेव के समय पहाड़ से एक विशालकाय बोल्डर सड़क में खड़ी कार के ऊपर जा गिरा। बोल्डर गिरने से कोई जनहानि नहीं हुई, अन्यथा बड़ी दुर्घटना हो सकती थी । इसके बाद पहाड़ों के ढहने के संकेत दे दिए। घटना के अनुसार सोमवार को गुफा महादेव मंदिर की पहाड़ी से एक विशालकाय बोल्डर गिरने से क्षेत्र के लोग घरों से बाहर निकल गए । बौल्डर के गिरने से सड़क किनारे खड़े दो वाहन चकनाचूर हो गए । जानकारी के मुताबिक सोमवार की शाम को गुफा महादेव मंदिर की पहाड़ी से एक विशालकाय बोल्डर अचानक गिर गया जिसे मंदिर को जाने वाला मार्ग भी बंद हो गया अचानक पहाड़ी से बौल्डर गिरने से क्षेत्र के लोग बाहर आ गए । क्षेत्र वासियों ने बताया कि बौल्डर को हटाने के लिए पिछले कई वर्षों से क्षेत्र वासियों ने जिला प्रशासन के अधिकारियों से मिल चुके हैं तथा ज्ञापन भी दे चुके हैं लेकिन क्षेत्र से बौल्डर को नहीं हटाया गया । उन्होंने कहा कि बलिया नाला क्षेत्र में पिछले काफी लंबे समय से काम किया जा रहा है तथा बड़ी-बड़ी मशीनों से क्षेत्र में काम किया जा रहा है जिससे पूरे क्षेत्र के मकान में भी डरा रहे हैं आ गई हैं तथा सड़कों में भी दरार पड़ी हुई है कई बार जिला प्रशासन की अधिकारियों से कहा लेकिन उनके द्वारा आज तक कोई कार्रवाई नहीं की गई । नगर पालिका की पूर्व सभासद डी भट्ट ने बताया कि बौल्डर को हटाने के लिए जिला प्रशासन से अनेक बार कहा गया लेकिन उन्होंने इसे कभी भी गंभीरता से नहीं लिया जिसके चलते बौल्डर गिर गया बोल्डर की पहाड़ी से गिरने के बाद मार्ग में दो वाहन भी चकनाचूर हो गए । जिसमें से एक वाहन क्षेत्र के निवासी पान सिंह भाकुनी का है जबकि दूसरा दोपहिया वाहन के बारे में अभी पता नहीं चल पाया है ।