4 मई को 10 बजे से व्योम रेस्टोरेंट डीडीहाट में वंचित राज्य आंदोलनकारियों की एक बैठक आहूत की गई है

नैनीताल । बीबीउत्तराखंड क्रांति दल अधिकारी कर्मचारी प्रकोष्ठ के कुमाऊं मंडल अध्यक्ष राज्य निर्माण सेनानी दिनेश गुरु रानी ने कहा कि कल दिनांक 4 मई को 10:00 बजे से व्योम रेस्टोरेंट डीडीहाट में वंचित राज्य आंदोलनकारियों की एक बैठक आहूत की गई है। जिसमें वंचित आंदोलनकारियों को राज्य आंदोलनकारी का दर्जा देने के लिए विचार विमर्श के बाद उप जिलाअधिकारी डीडीहाट के माध्यम से अपनी भावनाओं को जिलाधिकारी व मुख्यमंत्री तक पहुंचाया जाएगा ।जिसमें जिन आंदोलनकारियों के पास राज्य आंदोलन संबंधी कोई प्रमाण है तो वह भी अपने साथ लाएं।
दिनेश गुरु रानी ने कहा कि राज्य की लड़ाई में सबसे बड़ा योगदान विधानसभा डीडीहाट की जनता का है जिन्होंने राज्य बनने से पूर्व राज्य की लड़ाई लड़ रहे उत्तराखंड क्रांति दल से विधायक चुनकर सदन में भेजा। उन्होंने कहा कि जिला प्रशासन द्वारा जो 680 आंदोलनकारियों की सूची उप जिलाधिकारी को भेजी गई है ।उसके अलावा वर्ष 2017 से 2021 तक जिन आंदोलनकारियों ने अपने आवेदन भेजे हैं उनको भी उक्त सूची में शामिल करते हुए उनके आवेदनपर भी विचार किया जाए। दिनेश गुरु रानी ने कहा कि इस बैठक में ज्यादा से ज्यादा आंदोलनकारी प्रतिभाग करें जिसमें अग्रिम रणनीति तय की जाएगी।

Advertisement
यह भी पढ़ें 👉  लोकसभा अध्यक्ष ने सतत संरक्षण हेतु सामूहिक प्रयासों का आह्वान किया; सामुदायिक भागीदारी एवं पारंपरिक ज्ञान प्रणालियों पर दिया जोर, जलवायु परिवर्तन से लड़ने के लिए जन समुदाय की भागीदारी और पर्यावरण अनुकूल जीवन शैली जरूरी : लोकसभा अध्यक्ष
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad