मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के स्वागत हेतु मंडल बैठक सम्पन्न, स्व. एन.के. आर्या मेमोरियल क्रिकेट कप 2025 के समापन व पुरस्कार वितरण कार्यक्रम की रूपरेखा तय

नैनीताल l मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के स्वागत हेतु मंडल बैठक सम्पन्न, स्व. एन.के. आर्या मेमोरियल क्रिकेट कप 2025 के समापन व पुरस्कार वितरण कार्यक्रम की रूपरेखा तय आज दिनांक 5 जून 2025 को नैनीताल क्लब में भारतीय जनता पार्टी, नैनीताल मंडल की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित हुई, जिसमें कल 6 जून को उत्तराखंड के यशस्वी मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी जी के नैनीताल आगमन को लेकर स्वागत कार्यक्रम, व्यवस्थाओं और रूपरेखा पर विस्तृत विचार-विमर्श एवं समन्वय किया गया। बैठक की अध्यक्षता भाजपा मंडल अध्यक्ष श्री नितिन कार्की ने की। बैठक में यह जानकारी दी गई कि माननीय मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी जी, स्व. एन.के. आर्या मेमोरियल क्रिकेट कप 2025 के समापन अवसर पर पुरस्कार वितरण कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि शामिल होंगे। इस बैठक में मंडल कार्यकारिणी के सभी सदस्य, विभिन्न प्रकोष्ठों के संयोजक एवं सह-संयोजक उपस्थित रहे। सभी प्रमुख विषयों पर चर्चा करते हुए कार्यक्रम का अंतिम प्रारूप तय किया गया, जिसमें स्वागत स्थल, मंच व्यवस्था, स्वयंसेवकों की ड्यूटी, यातायात, सुरक्षा एवं मीडिया समन्वय जैसे बिंदुओं पर जिम्मेदारियां सौंपी गईं। इस अवसर पर मंडी समिति के सलाहकार मनोज जोशी, मंडल महामंत्री आशीष बजाज, हरीश राणा, मंडल उपाध्यक्ष विक्रम राठौर, मोहित लाल साह, निखिल बिष्ट, मंत्रीगण श्री विकास जोशी, काजल आर्या, प्रदीप आर्या, मीडिया संयोजक आयुष भण्डारी, कार्यालय मंत्री भारत मेहरा, दया किशन पोखरिया कोषाध्यक्ष मयंक पंत, आईटी संयोजक कमल जोशी, वरिष्ठ भाजपा नेत्री श्रीमती बिमला अधिकारी, श्रीमती जीवंती भट्ट, महिला मोर्चा अध्यक्ष श्रीमती कविता गंगोला, युवा मोर्चा अध्यक्ष आशु उपाध्याय, सभासद भगवत रावत, भाजयुमो महामंत्री रितुल कुमार, पार्थ साह, श्री पंकज भट्ट, श्री राहुल नेगी सहित अनेक भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे। बैठक में सभी कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री जी के स्वागत को ऐतिहासिक और भव्य बनाने का संकल्प लिया।