द हेरिटेज स्कूल की की छात्रा ने राष्ट्रीय स्तर पर हासिल किया गौरवसीआईएससीई राष्ट्रीय खेल बैडमिंटन प्रतियोगिता में जीता रजतपदक जीतकर स्कूल का नाम किया रोशन

देहरादून। द हेरिटेज स्कूल की कक्षा 12 (नालंदा) की प्रतिभाशाली छात्रा मनषा गर्ग ने हाल ही में तमिलनाडु में आयोजित सीआईएससीई राष्ट्रीय खेलों में बैडमिंटन प्रतियोगिता के अंडर-19 वर्ग में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए रजत पदक अपने नाम हासिल किया है। यह प्रतियोगिता देश के विभिन्न राज्यों से आई सीआईएससीई टीमो के बीच आयोजित की गई थी।
मनषा ने कठिन परिश्रम और अनुशासन के साथ अपने खेल कौशल का परिचय देते हुए राष्ट्रीय स्तर पर दूसरा स्थान हासिल किया। उनकी इस सफलता ने न केवल विद्यालय का नाम रोशन किया है, बल्कि पूरे उत्तराखंड राज्य के लिए भी गर्व का विषय बनी है।
उल्लेखनीय है कि मनषा ने इस उपलब्धि के साथ ही आगामी स्कूल्स गेम्स फेडरेशन ऑफ इंडिया की राष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए चयन हासिल कर लिया है, जो वर्ष के अंत में आयोजित की जाएगी।
मनषा की इस अद्भुत उपलब्धि पर गर्व व्यक्त करते हुए
विद्यालय अध्यक्ष चौधरी अवधेश कुमार , विद्यालय निदेशक विक्रांत चौधरी , विद्यालय सलाहकार चारू चौधरी एवं प्रधानाचार्या डॉ, अंजू त्यागी ने मनषा को इस उपलब्धि पर बधाई देते हुए कहा कि
मनषा गर्ग की यह सफलता उनके निरंतर प्रयासों, आत्मविश्वास एवं अनुशासन का परिणाम है। उनका यह समर्पण हम सभी के लिए प्रेरणादायक है।
स्कूल के चेयरमैन चौधरी अवधेश कुमार ने बताया कि द हेरिटेज स्कूल हमेशा प्रतिभाओं को प्रोत्साहित करता आया है और मनषा जैसी छात्राएं हमारे संस्थान की प्रेरणा हैं। हम उन्हें आगामी भविष्य के लिए ढेरों शुभकामनाएं देते हैं और आशा करते हैं कि वह भविष्य में और भी ऊँचाइयाँ छुएंगी।
उन्होंने बताया कि द हेरिटेज स्कूल की प्रधानाचार्या श्रीमती डॉ• अंजू त्यागी ने मनषा की इस अद्भुत उपलब्धि पर गर्व व्यक्त करते हुए कहा कि हमारे विद्यालय की मनषा गर्ग ने न केवल खेल के क्षेत्र में उत्कृष्टता प्राप्त की है, बल्कि वह अन्य छात्रों के लिए प्रेरणा का स्रोत भी बनी हैं। उनकी यह उपलब्धि विद्यालय की शिक्षा एवं खेल-कूद दोनों में प्रतिबद्धता को दर्शाती है। हम उन्हें आगामी प्रतियोगिताओं के लिए शुभकामनाएं देते हैं और आशा करते हैं कि वे और भी ऊँचाइयाँ छुएंगी।
इस दौरान विद्यालय के शिक्षक, छात्र तथा अभिभावकगण मानषा की इस सफलता पर हर्ष व्यक्त करते हुए उन्हें बधाई दे रहे हैं। मनषा की यह मेहनत एवं लगन निश्चित रूप से विद्यालय के समस्त विद्यार्थियों के लिए प्रेरणादायक है।मनषा के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हैं।