करारी हार के बाद उक्रांद का चुनाव चिन्ह हुआ फ्रीज

नैनीताल। उत्तराखंड विधानसभा चुनाव में करारी हार के बाद क्षेत्रीय दल उक्रांद का चुनाव चिन्ह कुर्सी निर्वाचन आयोग ने फ्रीज कर दिया है। अब दल के नेतृत्व फिर से चुनाव चिन्ह हासिल करने को प्रयास में जुट गया है। दल अब पार्टी विरोधी गतिविधियों में शामिल नेताओं व बयानबाजी करने वालों के खिलाफ उदार नहीं बल्कि सख्त रवैया अपनाएगा। हार की समीक्षा के लिए जिलास्तर पर बैठकें होंगी और विधानसभा चुनाव लड़े प्रत्याशियों के साथ भी गहन चर्चा होगी।
सोमवार को नैनीताल क्लब में दल के केंद्रीय अध्यक्ष काशी सिंह ऐरी, पूर्व केंद्रीय अध्यक्ष डॉ एनएस जंतवाल व पुष्पेश त्रिपाठी ने बैठक कर विधानसभा चुनाव में करारी हार के करणों पर मंथन किया। इसके बाद पत्रकारों से बातचीत में अध्यक्ष काशी सिंह ने कहा कि दल चुनाव प्रचार के दौरान आचार संहिता उल्लंघन करने वालों को पकड़ने के लिए फोर्स तैयार करेगा और आचार संहिता उल्लंघन करने वाले के खिलाफ कार्रवाई के लिए आयोग को बाध्य करेगा। शीर्ष नेता ने स्वीकार किया कि विधानसभा चुनाव में दल का प्रदर्शन उम्मीद के अनुरूप नहीं रहा। इसकी क्या वजह रही, इसके लिए जिलास्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित की जा रही हैं।

Advertisement
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad