उत्तराखंड राज्य आंदोलनकारी क्रांतिकारी मोर्चा द्वारा जम्मू कश्मीर के पहलगाम में आंतकवादियो द्वारा पर्यटकों की नृशंस हत्याकांड की कड़े शब्दों में निदां की गई

नैनीताल l उत्तराखंड राज्य आंदोलनकारी क्रांतिकारी मोर्चा द्वारा जम्मू कश्मीर के पहलगाम में आंतकवादियो द्वारा पर्यटकों की नृशंस हत्याकांड की कड़े शब्दों में निदां की गई उत्तराखंड राज्य आंदोलनकारी क्रांतिकारी मोर्चा के पदाधिकारियों ने कहा कि जिस नृशंसता के साथ इस हत्याकांड को अंजाम दिया गया उससे आज पूरी मानवता शर्मशार है
उतराखंड राज्य आंदोलनकारियों ने केंद्र सरकार से इस जघन्य हत्याकांड के खिलाफ आंतकवादीयों और उनके पाकिस्तान में बैठे आकाओं के खिलाफ कड़ी कार्यवाही करने की मांग करी, राज्य आंदोलनकारियों ने कहा कि अब समय आ गया है कि पाकिस्तान को उसकी करनी की सजा दी जाये राज्य आंदोलनकारी क्रांतिकारी मोर्चा के जिलाध्यक्ष गणेश सिंह बिष्ट, नगर अध्यक्ष नैनीताल शाकिर अली, सज्जन साह, इन्दर सिहं नेगी, पान सिंह सिजवाली, मनमोहन सिंह कनवाल, मुकेश जोशी मंटू, आदि ने शोक संतप्त परिवारजनों के प्रति गहरी शोक संवेदना व्यक्त करते हुए दिवंगत आत्माओं की शांति के लिए परमपिता परमेश्वर से प्रार्थना की

Advertisement