सनातन समिति ने हिन्दू नववर्ष पर सुंदरकांड का

आयोजन किया देहरादून I ‘सनातन समिति डोभालवाला’ देहरादून के तत्वावधान में राजकीय इंटर कॉलेज डोभालवाला के प्रांगण में नव वर्ष प्रतिपदा के शुभ अवसर पर सुंदरकांड एवं भजन का आयोजन किया गया,
सुन्दरकांड एवं भजन डोभालवाला कीर्तन मंडली के सदस्य श्रीमती आशिमा काला, श्रीमती रंजना उनियाल, श्रीमती पूनम घिल्डियाल, श्रीमती अर्चना काला, श्रीमती ममता जोशी, श्रीमती उर्मिला बिष्ट, श्रीमती पूनम पंत ने सुन्दर प्रस्तुति दी, कार्यक्रम के पश्चात प्रसाद का वितरण किया गया, इस अवसर पर समिति के अध्यक्ष-आकाश भट्ट, सचिव- राजीव मिश्रा,कोषाध्यक्ष- मयंक मिश्रा, संयोजक: श्रीमती आशिमा काला, प्रबंधक-राघव पंत, उप-प्रबंधक-अजीत जुगरान,
संरक्षक- विजय शंकर पांडे, श्रीमती प्रेमा जोशी, श्रीमती राज दुलारी गुप्ता, सामाजिक कार्यकर्ता डॉ स्वामी एस चंद्रा, डॉ माया वी. सक्सेना, यातायात मित्र उमेश्वर सिंह रावत के अतिरिक्त बड़ी संख्या में स्थानीय गणमान्य लोग एवं महिलाएं व बच्चे सम्मिलित हुए, समिति के अध्यक्ष आकाश भट्ट ने कहा कि ऐसे कार्यक्रम के आयोजन से नई पीढ़ी को अपने संस्कारों की जानकारी प्राप्त होती है।