शैल कला संस्था ने अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर योग के विभिन्न आसन किए प्रयोग।

देहरादून I आज दिनांक 21 जून 2026 को शैल कला एवं ग्रामीण विकास समिति (पंजी.1988) के तत्वावधान में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर राजकीय इंटर कॉलेज डोभालवाला में योग के विभिन्न आसन के प्रयोग किए,
संस्था के संस्थापक अध्यक्ष डॉ स्वामी एस चंद्रा ने कहा योग हमें स्वास्थ्य रहने में बहुत सहायक है, योग के निरंतर अभ्यास से कई बीमारियों को ठीक किया जा सकता है और इसके उपचार से काफी लोग लाभ प्राप्त कर चुके हैं।
योग साधना का निरंतर अभ्यास किया जाना चाहिए, योग दिवस केवल एक दिन का पर्व नही है, जब तक शरीर में प्राण है तब तक योग का अभ्यास करना चाहिए।
योग माता श्रीमती सुषमा मेंदोली एवं श्रीमती विमला कठैत ने योग के कई आसन के बारे में बिस्तार पूर्वक समझाया, योग करने से शरीर की किन परेशानियों को दूर किया जा सकता है। साथ ही आसन के प्रयोग करवाए।
इस योग कार्यक्रम में यूपीईएस से सोशल इंटर्नशिप करने वाले प्रशिक्षु सर्वश्री सम्मेद जैन, काव्य मंडल, कृष कुमार, वर्णिका पंत, राम्या गुप्ता, अंशिका यादव, जस अरोड़ा, उत्तरांचल यूनिवर्सिटी से आदित्य कंडवाल, देवभूमि उत्तराखंड यूनिवर्सिटी से सुश्री मंशा राय के अतिरिक्त संस्था के कई सदस्य उपस्थित रहे।
देवभूमि उत्तराखंड यूनिवर्सिटी एवं डॉल्फिन इंस्टीट्यूट के काफी संख्या में सोशल इंटर्नशिप करने वाले प्रशिक्षुओं ने दूरी ज्यादा होने के कारण भाऊ वाला में योग किया।
प्रशिक्षुओं ने अपने अनुभव योग पर साझा किए, साथ ही बताया कि आज पूरा विश्व योग के प्रति जागरूक हो गया है, अब सभी को इस और आना ही होगा।











