पौधा रोपण अभियान 424 वें दिन भी जारी रहा

नैनीताल l संयुक्त कर्मचारी महासंघ कुमाऊं गढ़वाल मंडल विकास निगम के प्रांतीय आवाहन पर नियमितीकरण नियमावली कट ऑफ डेट 2025 को लेकर चलाया जा रहा अनूठा पौधा रोपण अभियान 424 वें दिन भी जारी रहा।
महासंघ के प्रदेश अध्यक्ष दिनेश गुरु रानी ने कहा कि थल के शिव मंदिर परिसर में आरसीसी कंपनी के मालिक सामाजिक कार्यकर्ता राजेंद्र चूफाल के नेतृत्व में पौधा रोपण किया गया। इस कार्यक्रम में नगर पालिका अध्यक्ष गिरीश चूफाल प्रहलाद चूफाल भूपेंद्र सत्याल डीडीहाट क्रिकेट एसोसिएशन के सचिव सुनील शाह दान सिंह कन्याल उपस्थित रहे।
इधर दिनेश गुरु रानी ने कुमाऊं मंडल विकास निगम के प्रबंधन द्वारा वर्ष 2018 के बाद के संविदा कर्मचारियों का 4000 प्रति माह वेतन बढ़ोतरी करने पर सचिव पर्यटन धीराज गर्ब्यांल निगम के प्रबंध निदेशक विनीत तोमर महाप्रबंधक विजय नारायण शुक्ल, कंपनी सचिव नवीन बोरा का आभार प्रकट करते हुए कहा कि अब निगम के संविदा कर्मचारियों को समान कार्य का समान वेतन दिया जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि नियमितीकरण के लिए उनका संघर्ष जारी रहेगा। उन्होंने कहा कि संयुक्त कर्मचारी महासंघ द्वारा पूर्व में वर्ष 2001 से 2018 तक के कर्मचारियों की वेतन बढ़ोतरी की गई थी। लेकिन 2018 के बाद के कर्मचारियों की बढ़ोतरी नहीं हुई थी। जो अब निगम प्रशासन द्वारा 4000 बढ़ाकर पूरी कर दी गई है। यह वेतन बढ़ोतरी माहअगस्त से लागू होगी। उन्होंने कहा कि यह संयुक्त कर्मचारी महासंघ की मांग थी।

Advertisement
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad