श्री गंगा दशहरा के शुभ अवसर पर सामूहिक यज्ञोपवीत संस्कार।डोल आश्रम अल्मोड़ा। दिनांक ०५-०६-२०२५.बृजमोहन जोशी।
श्री गंगा दशहरा के शुभ अवसर पर डोल आश्रम अल्मोड़ा में श्री कल्याणिका वेद वेदांग संस्कृत विद्यापीठ के तैतीस (३३) बटुकों (विद्यार्थियों) का सामूहिक रूप से वैदिक विधि विधान के साथ यज्ञोपवीत संस्कार हुआ।
वरिष्ठ रंगकर्मी घनश्याम भट्ट जी के आमंत्रण पर श्री कल्याणिका वेद वेदांग संस्कृत विद्यापीठ के विद्यार्थियो को (प्रशिक्षक) रंगकर्मी मोहन जोशी व बृजमोहन जोशी के द्वारा पन्द्रह दिवसीय संगीत कला विधा का प्रशिक्षण दिया जा रहा है।आज इस यज्ञोपवीत संस्कार में सम्मिलित होने का शुभ अवसर हमें प्राप्त हुआ। इस यज्ञोपवीत संस्कार की विडियो आपके साथ सांझा कर रहा हूं।
Advertisement