अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर नैनी झील के किनारे एनसीसी नौसैनिक कैडेटों ने किया योगाभ्यास

ननीताल, । अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर आज डीएसबी परिसर, कुमाऊँ विश्वविद्यालय के नौसैनिक एनसीसी कैडेटों द्वारा नैनी झील के समीप विशेष योगाभ्यास कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य युवाओं में योग के प्रति जागरूकता बढ़ाना तथा स्वस्थ जीवनशैली को प्रोत्साहित करना था।सुबह आयोजित इस कार्यक्रम में कैडेटों ने विभिन्न योगासन, प्राणायाम तथा ध्यान का अभ्यास किया। प्रशिक्षकों ने योग के शारीरिक, मानसिक एवं आध्यात्मिक लाभों की जानकारी देते हुए नियमित योगाभ्यास को दैनिक जीवन का हिस्सा बनाने का आह्वान किया।इस अवसर पर कमांडिंग ऑफिसर कैप्टन मृदुल नेगी, एग्जीक्यूटिव ऑफिसर कमांडर रावत, मुख्य प्रशिक्षक अरविंद सहित प्रशिक्षण स्टाफ एवं डीएसबी परिसर के नौसैनिक एनसीसी कैडेट उपस्थित रहे।