संयुक्त कर्मचारी महासंघ कुमाऊं गढ़वाल मंडल विकास निगम के प्रांतीय आवाहन पर नियमितीकरण नियमावली कट ऑफ डेट 2025 को लेकर किया जा रहा राज्य में अनूठा पौधा रोपण आंदोलन 357वे दिन भी जारी

नैनीताल l संयुक्त कर्मचारी महासंघ कुमाऊं गढ़वाल मंडल विकास निगम के प्रांतीय आवाहन पर नियमितीकरण नियमावली कट ऑफ डेट 2025 को लेकर किया जा रहा राज्य में अनूठा पौधा रोपण आंदोलन 357वे दिन भी जारी रहा। महासंघ के प्रदेश अध्यक्ष दिनेश गुरुरानी के नेतृत्व में पर्यटकों को पौधारोपण कार्यक्रम से जोड़ने के तहत स्लोगन।।। देवभूमि में पर्यटक बनकर आईए ।।। पौधारोपण कर पर्यावरण मित्र बनकर जाइए।। के तहत आज उनके नेतृत्व में निगम कर्मचारियों ने गुरना देवी मंदिर परिसर पिथौरागढ़ स्थित गुरना वाटिका में विभिन्न प्रजाति के पौधों का रोपण किया। वह पूर्व में लगाए गए पौधों की देखरेख भी की गई । उन्होंने कहा कि उनका पौधा रोपण आंदोलन जारी रहेगा।
Advertisement
















Advertisement