संयुक्त कर्मचारी महासंघ कुमाऊं गढ़वाल मंडल विकास निगम के प्रांतीय आवाहन पर नियमितीकरण नियमावली कट ऑफ डेट 2025 को लेकर जारी किया जा रहा राज्य में अनूठा पौधारोपण आंदोलन 347 वे दिन भी जारी रहा।

नैनीताल l संयुक्त कर्मचारी महासंघ कुमाऊं गढ़वाल मंडल विकास निगम के प्रांतीय आवाहन पर नियमितीकरण नियमावली कट ऑफ डेट 2025 को लेकर जारी किया जा रहा राज्य में अनूठा पौधारोपण आंदोलन 347 वे दिन भी जारी रहा। महासंघ के प्रदेश अध्यक्ष दिनेश गुरुरानी के नेतृत्व में पर्यटकों को पौधारोपण कार्यक्रम से जोड़ने के तहत स्लोगन।।। देवभूमि में पर्यटक बनकर आईए ।। पौधारोपण कर पर्यावरण मित्र बनकर जाइए।।। के तहत आज उनके नेतृत्व में मां गुरना देवी का आशीर्वाद लेते हुए गुरना देवी मंदिर परिसर स्थित गुरना वाटिका 2 में विभिन्न पौधों का रोपण किया गया। साथ ही पूर्व में लगाए गए पौधों की देखरेख की गई । गुरुरानी ने कहा कि उनका पौधारोपण आंदोलन जारी रहेगा।
Advertisement