खुर्पाताल में धूमधाम से मनाया गया अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस, दर्जा राज्य मंत्री दिनेश आर्य सहित कई गणमान्य लोग रहे मौजूद


नैनीताल/ खुर्पाताल: आज दिनांक 21 जून 2026 दिन रविवार को अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर नैनीताल के नजदीकी न्याय पंचायत खुर्पाताल के ग्राम सभा खुर्पाताल में एक भव्य योग कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस विशेष शिविर में स्थानीय ग्रामीणों और बच्चों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और योग को अपने जीवन में अपनाने का संकल्प लिया।कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे दर्जा राज्य मंत्री श्री दिनेश आर्य की मौजूदगी में कार्यक्रम बेहद सफल रहा। इस दौरान उन्होंने सभी को योग दिवस की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि योग हमारे शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य के लिए बेहद जरूरी है। इस दौरान कार्यक्रम में क्षेत्र के कई प्रमुख जनप्रतिनिधियों और समाजसेवियों ने अपनी भागीदारी दर्ज कराई, इस दौरान कार्यक्रम में जिला पंचायत उपाध्यक्षा श्रीमती देवकी बिष्ट, ग्रामीण मंडल अध्यक्ष नैनीताल भाजपा श्री सुरेश उप्रेती,मंडल‌ कार्यवाह खुर्पाताल राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ श्री गौरव गोस्वामी, मंडल महामंत्री किसान‌ मोर्चा नैनीताल भाजपा श्री योगेश बिष्ट, मंडल उपाध्यक्ष भाजपा ग्रामीण मंडल श्री हेम बहुखंड़ी, युवा मोर्चा अध्यक्ष ग्रामीण मंडल भाजपा नैनीताल श्री मुकेश मेहरा, श्री विक्रम कनवाल, महिला मोर्चा महामंत्री ग्रामीण मंडल नैनीताल श्रीमती संगीता टम्टा,समाजसेवी श्री जीवन नेगी, हेमन्त कनवाल, दीपक कनवाल, श्रीमती नीमा कनवाल,श्री दिपेश जी (प्रतिनिधि, समर्पण ध्यान योग केंद्र) आदि सम्मानित सदस्य उपस्थित रहे। समर्पण ध्यान योग केन्द्र ने श्री गौरव गोस्वामी और दीपेश जी के सहयोग से कार्यक्रम का‌ आयोजन किया। सत्र का संचालन समर्पण ध्यान योग केंद्र के दीपेश जी द्वारा किया गया। उन्होंने वहां उपस्थित बच्चों, बुजुर्गों और क्षेत्रवासियों को विभिन्न योग आसनों और प्राणायाम का अभ्यास कराया। सत्र में दिल्ली और हरियाणा से आये सैलानी भी मौजूद रहे।कार्यक्रम के अंत में सभी गणमान्य अतिथियों ने समस्त देशवासियों को अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस की हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं प्रेषित की।

Advertisement
यह भी पढ़ें 👉  दून पुस्तकालय एवं शोध केन्द्र के सहयोग से शैल कला एवं ग्रामीण विकास समिति द्वारा "आनंदशाला शिविर" के अंतर्गत सोशल इंटर्नशिप का समापनप्रमाण पत्र वितरण समारोह आयोजित
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad