उत्तराखण्ड केंद्रीय पेंशनर्स वेलफेयर एसोसिएशन द्वारा अंतरराष्ट्रीय योग दिवस-2026 का भव्य आयोजन


देहरादून। आज दिनांक 21 जून 2026 को अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस-2026 के अवसर पर उत्तराखण्ड केंद्रीय पेंशनर्स वेलफेयर एसोसिएशन ने CGHS के वेलनेस सेंटर DD-1 मिलन विहार, DD-2 पी एंड टी कॉलोनी तथा DD-3 सर्वे चौक के सहयोग से योग कार्यक्रमों का सफल आयोजन किया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में पेंशनर्स एवं CGHS अधिकारियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।
DD-1 मिलन विहार में अपर निदेशक डॉ. अश्वनी कुमार, CMO डॉ. जानकी जंगपांगी एवं डॉ. शिवानी शर्मा उपस्थित रहे। इस अवसर पर डॉ. अश्वनी कुमार ने पेंशनर्स को स्वस्थ जीवनशैली अपनाने, नियमित योग करने तथा दैनिक जीवन में स्वास्थ्य संबंधी महत्वपूर्ण सुझाव दिए। उन्होंने बताया कि योग केवल व्यायाम नहीं, बल्कि शारीरिक, मानसिक एवं आध्यात्मिक संतुलन का प्रभावी माध्यम है।
DD-2 पी एंड टी कॉलोनी में डॉ. हिमांशु जोशी एवं C.M.O डॉ. स्मिता रावत की उपस्थिति में कार्यक्रम आयोजित हुआ। डॉ. हिमांशु जोशी ने आयुर्वेद, योग एवं संतुलित जीवनशैली के परस्पर संबंध को विस्तार से समझाते हुए बताया कि नियमित योग और आयुर्वेदिक जीवन-पद्धति स्वस्थ एवं दीर्घायु जीवन की आधारशिला हैं।
DD-3 सर्वे चौक में CMO डॉ. प्रशान्ता लक्ष्मी एवं डॉ. अमन सिंह की उपस्थिति में योग सत्र आयोजित किया गया। कार्यक्रम में एसोसिएशन के अध्यक्ष बलवीर सिंह नेगी, महासचिव रवीन्द्र दत्त सेमवाल, संरक्षक तिलक राज शर्मा, संयोजक डॉ. स्वामी एस. चंद्रा, उपाध्यक्ष एच. एस. काला, पी. के. सिंह, अनिल उनियाल, राजेन्द्र प्रसाद, श्रीकांत बिमल, अरविन्द बहुखण्डी, आर पी उनियाल एवं धर्म सिंह सहित अनेक सदस्य उपस्थित रहे।
योग प्रशिक्षिका श्रीमती सुषमा मेंदोली एवं श्रीमती विमला कठैत ने आयुष मंत्रालय के निर्धारित प्रोटोकॉल के अनुसार सभी प्रतिभागियों को योगाभ्यास कराया।
एसोसिएशन के अध्यक्ष बलवीर सिंह नेगी ने वर्ष 2026 की अंतरराष्ट्रीय योग दिवस की थीम – “Yoga for Healthy Ageing (स्वस्थ एवं सक्रिय वृद्धावस्था के लिए योग )” के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि नियमित योग वरिष्ठ नागरिकों को शारीरिक रूप से सशक्त, मानसिक रूप से प्रसन्न तथा आत्मनिर्भर बनाए रखने का सबसे प्रभावी माध्यम है।
संयोजक डॉ. एस. चन्द्र स्वामी ने सभी उपस्थित सदस्यों को नियमित योग करने का संकल्प दिलाया तथा स्वस्थ जीवनशैली अपनाने का आह्वान किया।
कार्यक्रम के अंत में महासचिव रवीन्द्र दत्त सेमवाल ने सभी प्रतिभागियों, योग प्रशिक्षिकाओं, CGHS के CMO एवं समस्त चिकित्सकों तथा सहयोगी अधिकारियों का हार्दिक आभार व्यक्त करते हुए कार्यक्रम के सफल आयोजन में उनके अमूल्य सहयोग के लिए धन्यवाद ज्ञापित किया। उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजन पेंशनर्स के स्वास्थ्य संवर्धन, जागरूकता एवं सामाजिक सहभागिता को नई ऊर्जा प्रदान करते हैं। इस अवसर पर योगगुरुओं को वनस्पति औषधीय पौधे भेंट किए।

Advertisement
यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड क्रांति दल अधिकारी कर्मचारी प्रकोष्ठ के कुमाऊं मंडल अध्यक्ष राज्य निर्माण सेनानी दिनेश गुरुरानी द्वारा राज्य में चलाया जा रहा अनूठा पौधारोपण अभियान आज 751वे दिन भी जारी रहा।
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad