नैनीताल के गौरव ने पास की यूजीसी नेट परीक्षा

नैनीताल। कुमाऊं विवि के डीएसबी परिसर जंतु विज्ञान विभाग के शोध छात्र गौरव रावत ने सीएसआईआर की यूजीसी राष्ट्रीय पात्रता परीक्षा उत्तीर्ण कर प्रतिभा का लोहा मनवाया है। गौरव ने तीसरे प्रयास में यह सफलता हासिल की है। नगरपालिका नैनीताल के कर्मचारी व मेहरागांव भीमताल निवासी गौरव कुमाऊं विवि के जंतु विज्ञान विभागाध्यक्ष प्रो सतपाल सिंह बिष्ट के अधीन शोध कार्य कर रहे हैं। गौरव ने सफलता का श्रेय माता-पिता व जंतु विज्ञान विभाग के प्राध्यापकों को दिया है।

Advertisement
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad