नर्सरी स्कूल में विदाई समारोह का आयोजन

नैनीताल, नगरपालिका परिषद नर्सरी स्कूल में कक्षा 5 के विद्यार्थियों के लिए विदाई समारोह आयोजित किया गया। मुख्य अतिथि नगरपालिका अध्यक्ष डॉ. सरस्वती खेतवाल व विशिष्ट शिवराज नेगी थे। कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण हर्ष सहदेव द्वारा प्रस्तुत गायन रहा। विदाई बेला में विद्यालय कक्षा 5 तक होने के कारण, कक्षा 4 के विद्यार्थियों ने अपने वरिष्ठ साथियों को भावभीनी विदाई दी। इस दौरान मिठाई वितरण कर खुशियां साझा की गईं। कार्यक्रम का सफल संचालन विद्यालय के प्रधानाध्यापक अमन महाजन के नेतृत्व में हुआ। इस अवसर पर शिक्षिका श्रीमती बीना जोशी, श्रीमती भारती पांडे और श्रीमती प्रेमा पांडे भी उपस्थित रहीं और बच्चों का उत्साहवर्धन किया।
इधर नगरपालिका परिषद नर्सरी स्कूल, नैनीताल में नवीन शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए प्रवेश प्रक्रिया प्रारंभ हो चुकी है।