नैनीताल में कांग्रेसियों ने भाजपा का पुतला फूंका

Advertisement


नैनीताल l नगर कांग्रेस कमेटी, नैनीताल द्वारा राष्ट्रीय व प्रदेश नेतृत्व के आह्वान पर नगर अध्यक्ष अनुपम कबड्वाल के नेतृत्व में भाजपा का पुतला दहन किया गया। नगर अध्यक्ष अनुपम कबड्वाल ने कहा कि भाजपा द्वारा अपने ट्विटर हैंडल पर पार्टी के शीर्ष नेता पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष,सांसद राहुल गांधी को रावण बताए जाने की कांग्रेस पार्टी कड़े शब्दों में निंदा करती है। राहुल गांधी की प्रेम व सौहार्द्र कि राजनीति के खिलाफ भाजपा की नफरत व कुत्सित मानसिकता के विरोध में आज पूरे देश में भाजपा का पुतला दहन किया जा रहा है। इस अवसर पर पूर्व पालिकाध्यक्ष मुकेश जोशी,मुन्नी तिवारी, सरस्वती खेतवाल, कमलेश तिवारी,कैलाश अधिकारी, nsui जिलाध्यक्ष शार्दुल नेगी,रोहित जोशी,जितेन्द्र साह, मनमोहन कनवाल, विमल चौधरी, राशिद सिद्दीकी, पुष्कर बोरा,प्रेम शर्मा, त्रिभुवन फर्त्याल, सिद्धार्थ टंडन,शिवम बजाज,बंटू आर्य, मो.जुनैद, विक्की राज,दिलावर खान,शुभम कुमार, हर्षित बिष्ट, हारून खान,माही जोशी आदि उपस्थित थे।

Advertisement
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad
Advertisement