आयुष भंडारी बने भाजयुमो नैनीताल के जिला मंत्री और संतोष कुमार बने अनु० मोर्चे के जिला मंत्री

नैनीताल l भाजपा के सभी मोर्चों के जिले की टीम की घोषणा भाजपा शीर्ष नेतृत्व द्वारा कर दी गई है जिसमें नैनीताल नगर से आयुष भंडारी को युवा मोर्चा जिला मंत्री एवं संतोष कुमार को अनु० मोर्चे का जिला मंत्री नियुक्त किया गया है।आयुष पूर्व में युवा मोर्चा में मंत्री, उपाध्यक्ष एवं जिला कार्यकारिणी सदस्य रह चुके है और संतोष कुमार पूर्व में मंडल में मंत्री रह चुके हैं।इस बार संगठन ने दोनों को विभिन्न मोर्चों में जिला मंत्री के रूप में जिम्मेदारी सौंपी है। आयुष भंडारी और संतोष कुमार को यह नवीन दायित्व मिलने पर सांसद अजय भट्ट,विधायक सरिता आर्या,मंडल अध्यक्ष नितिन कार्की, सांसद प्रतिनिधि गोपाल रावत,महामंत्री हरीश राणा एवं आशीष बजाज,अरविंद पडियार,आनंद बिष्ट प्रदेश संयोजक युवा मोर्चा मोहित रौतेला,विक्रम राठौर,शैलेंद्र बरगली,सभासद भगवत रावत,मंडल अध्यक्ष भाजयुमो रितुल कुमार,मोहित पंत,हर्षित बिष्ट, करन,संजय,प्रशांतसहित सभी कार्यकर्ताओं ने बधाई देकर उनके उज्जवल भविष्य की कामना की है।